Categories: Politics

एबीवीपी ने निकाला 73 मीटर लम्बे तिरंगे सहित तिरंगा यात्रा

मुकेश कुमार

दोहरीघाट(मऊ): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दोहरीघाट नगर इकाई द्वारा 73 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गई. एबीवीपी के नीरज मौर्य नगर मंत्री दोहरीघाट ने इस सम्बन्ध में बताया कि इस तिरंगा यात्रा को हम दो उद्देश्यों से निकाल रहे है. एक तो धारा 370 के खत्म होने के उपलक्ष्य में विजय उत्सव के रूप में और एक हमारे देश स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में.

कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक आलेश कुमार मौर्या, सह संयोजक राजन शर्मा, राम निवास यादव, दीपक चौहान, सतीशर्मा, शशिचंद विश्वकर्मा, नीरज मौर्य, राहुल विश्वकर्मा, अमरदीप यादव, पवन सोनकर, विकास गुप्ता, विवेक, सुमंत आदि विद्यार्थीपरिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

pnn24.in

Recent Posts