सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी के अंतर्गत पुलिस ने निठौरा अंडरपास से चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। वही बृज विहार चौकी के पास सादुल्लाबाद से चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की होंडा सिटी कार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वही दूसरी घटना का खुलासा करते एसपी ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे पुलिस विजय बिहार चौकी के नीचे सादुल्लाबाद रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी अचानक सामने से तीन अभियुक्त एक सफेद रंग की हौंडा सिटी कार पर आते दिखाई दिये। जो पुलिस को चेकिंग करते देख वापस मुुड़ने लगे। पुलिस ने हौंडा सिटी कार का पीछा कर तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही से 6 कारे बरामद की। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम एहसान पुत्र इकराम निवासी गली नंबर 3 संगम विहार लोनी बॉर्डर , रिंकू उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र दिल मोहम्मद निवासी मुस्तफाबाद गोकलपुरी दिल्ली , शाहरुख उर्फ चिकना पुत्र शाहिद निवासी मकान नंबर 15 गली नंबर 2 के ब्लॉक सुंदर नगरी नंद नगरी दिल्ली बताया है।उन्होंने बताया कि अभियुक्त अन्तर्राज्जीय वाहन चोर हैं जो वाहनों को चोरी कर सस्ते दामों में बेचते हैं पुलिस ने सातों अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…