Categories: NationalSpecial

रिकॉर्ड स्तर की मंदी के दौर में वाहन उद्योग क्षेत्र, लाखो रोज़गार पर ग्रहण

अनिला आज़मी

बीते दो-तीन महीने से भारी दबाव झेल रहे वाहन उद्योग क्षेत्र में 10 लाख से अधिक नौकरियों पर ख़तरा मंडरा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार वाहनों की गिरती बिक्री के कारण करीब 300 डीलर अपने स्टोर बंद करने पर मजबूर हैं, जिसके चलते करीब दो लाख नौकरियां जा सकती हैं। अब ये मंदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

देश की ऑटो इंडस्ट्री ने लगभग दो दशक में पहली बार पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में रिकॉर्ड 30.98% कमी दर्ज की है। पिछले साल इसी महीने बिकी 2,90,391 यूनिट कारों के मुकाबले इस महीने कंपनी ने 2,00,790 वाहन बेचे हैं। पैसेंजर कार सैगमेंट में ये गिरावट 35.95% दर्ज की गई है। जुलाई 2018 में बिकी 79,063 यूनिट के मुकाबले जुलाई 2019 में यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री 67,030 यूनिट पर सिमट गई जो 15.22% की गिरावट दिखाता है। वैन सैगमेंट की बिक्री में 45.58% की गिरावट आई है।

देश की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में 19 साल बाद इतनी बड़ी मंदी देखने को मिली है, पिछली बार साल 2000 में भी पैसेंजर वाहनों की बिक्री में ऐसी ही गिरावट आई थी, तब बाज़ार 35% तक टूटा था। पैसेंजर कारों की बिक्री में उस वक्त 39.86% कमी देखी गई थी। ये मंदी तब आई है जब आगामी सुरक्षा नियम भारत में लागू किए ही जाने वाले हैं। कार निर्माता कंपनियों और कंपोनेंट बनाने वालों ने मिलकर इन नियमों के हिसाब से वाहनों को ढालने में लगभग 80,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अब अगर बाज़ार की हालत बेहतर नहीं हुई तो इस निवेश से उबर पाना कंपनियों के लिए काफी मुश्किल काम होगा।

इस नुकसान की भरपाई के लिए कंपनियां अपना मार्जिन बढ़ाएंगी जिसका परिणाम और भी बुरा हो सकता है। मार्जिन बढ़ने से कारों की कीमतों में इज़ाफा होगा है और पहले से मांग कम होने की दशा काफी नुकसान हो सकता है। इस मंदी से उभरने के लिए एसआईएएम ने पैसेंजर वाहनों पर तत्काल जीएसटी दर घटाने की मांग की है, एसआईएएम का कहना है कि इस दर को 28% से 18% पर लाना चाहिए। इससे विपरीत मिनिस्ट्री और रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे ने कुछ समय पहले ही वाहनों के मॉडल के हिसाब से रजिस्ट्रेशन शुल्क को 10 से 20 गुना करने की सिफारिश की है।

इस मंदी का सीधा असर लोगों के रोज़गार पर भी पड़ा है और पिछली रिपोर्ट्स में कई लाख लोगों का रोजगार छिन जाने की बात सामने आई थी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी ने 6% कर्मचारियों को निकाल दिया है, निसान इंडिया ने हाल में 1,710 कर्मचारियों को बर्खस्त किया है। नामी ऑटोमोटिव कंपनियां एकजुट होकर सरकार से मदद की अपील कर रही हैं और मंदी से उबरने के तरीके खोज रही हैं।

pnn24.in

Recent Posts

‘राशन लोगे सरकार से और वोट दोगे किसी और को’ यह कह कर चौकीदार को दो होम गार्डो ने बुरी तरह पीटा

एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…

4 hours ago

वर्दी वाली मैडम को मंच पर चढ़ कर सिंगर को चूमना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ वायरल तो हुई सस्पेंड

तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…

5 hours ago

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

5 hours ago

“अर्ल ग्रे टी” का करे सेवन, मिलेंगे ये 5 फायदे

शिखा प्रियदर्शिनी डेस्क: आजकल गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी की…

5 hours ago