संजय ठाकुर
बलिया-पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 22.08.2019 को उ0नि0 ओमप्रकाश पांडेय,उ0नि प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा तलाश वांछित रात्रि गश्त के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि सहतवार कस्बा टेंपो स्टैंड हल्दी मोड़ पर दो व्यक्ति चोरी की बैटरी के साथ मौजूद हैं जो कहीं जाने के लिये साधन की तलाश में है।
इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह के तत्काल मौके पर पहुँचे तथा घेरकर वहाँ मौजूद दोनों व्यक्तियों को चोरी की 04 अदद बैटरी के साथ समय लगभग 4:40 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम सतेन्दर गौड़ पुत्र सुपन गौड निवासी कस्बा सहतवार जनपद बलिया तथा संजय उर्फ मनई पुत्र शंभू निवासी सहतवार थाना सहतवार जनपद बलिया बताये। कड़ाई से पूछताछ में बताये कि यह बैटरी हमने तथा अन्य अभियुक्त भरत पासवान ,टिंकू गौड़, छोटक तुरहा के साथ मिलकर चोरी किया था लेकिन हमारे तीनों साथी जेल में है जिनकी जमानत के लिये रूपयों की आवश्यकता थी इसलिये आज हम इसे बेचकर वकील को रूपये जमानत के लिये देने वाले थे।
सतेन्द्र के निशानदेही पर उसके घर से चोरी की 09 अदद बैटरियाँ, 03 अदद जग, 01 अदद हैंडपंप मशीन बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना सहतवार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…