प्रदीप दुबे विक्की
कोईरौना, भदोही। स्थानीय पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए बिछड़े हुए एक परिवार में खुशियां वापस लौटा दी है। अपने पति को पाकर फोटो देवी के आंखों से आंसू छलक पड़े। मानसिक रूप से कमजोर 24 वर्षीय गुमशुदा उसके पति धर्मेन्द्र को ढूंढ कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में चहुंओर सराहनीय चर्चा व्याप्त है।
कोइरौना थाना के प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र की भीखीपुर निवासिनी फोटो देवी ने रविवार को अपने पति की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई कि मानसिक रूप से कमजोर उसका पति धर्मेन्द्र कहीं गुम हो गया है। महिला की सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोईरौना पुलिस तत्परता से कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अविनाश राय की टीम ने अथक प्रयास करते हुए महज 3 दिन में ही गुमशुदा धर्मेन्द्र को प्रयागराज के बरउत बाजार से ढूंढ निकाला। और उसे परिजनों को सौंप दिया। जिससे परिजनों में खुशियां वापस लौट आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…