Categories: Crime

दरवाजे से बाइक चोरी

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञांनपुर, भदोही। रविवार की रात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली। इस संबंध में कोतवाली ज्ञांनपुर क्षेत्र के गोपीपुर निवासी आशीष कुमार मालवीय पुत्र सियाराम मालवीय ने कोतवाली ज्ञांनपुर में आवेदन देते हुए कहा है कि वह अपनी पल्सर बाईक गाड़ी नंबर यू०पी० 66- 3234 रात में दरवाजे पर गाड़ी का हैंडल लॉक करके सो गए थे।

जब सुबह उठे तो दरवाजे पर उनकी बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद जब उनकी बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया, तो उन्हें चोरी का प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts