आदिल अहमद
लखनऊ: जेल में बंद उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी भाजपा विधायक विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का हरदोई के एक भाजपा विधायक ने आज समर्थन किया है। हरदोई से बीजेपी के विधायक आशीष सिंह आशु ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनके भाई कुलदीप सिंह सेंगर मुश्किल वक़्त से गुज़र रहे हैं। उनकी शुभकामनाएं कुलदीप सेंगर के साथ हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वो इस मुश्किल वक़्त से पार पा लेंगे।
गौरतलब हो कि उन्नाव रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने कुछ दिन पहले ही पार्टी से निकाल दिया था। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस खबर की पुष्टि की थी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके पहले बीते रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर में रेप पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। वहीं, पीड़िता लखनऊ के अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। सीबीआई ने पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में कुलदीप सिंह सेंगर और 9 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…