अजित कुमार
कोपागंज/मऊ- थाना से 100 मीटर उत्तर पुलिया के पास सड़क के किनारे शनिवार की शाम 4 बजे भुट्टा बेच रहे दोस्तपुरा निवासी ठेला दुकानदार को 10 रुपया की बजाय 5 रुपया कम न लेना काफी महंगा पड़ा। 5 रुपये कम दे रहा उसी मुहल्ले का खरीदार गुस्से में आकर भुट्टा दुकानदार की मार कर बायीं आंख फोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने दुकानदार को लाद फाद सीएचसी भेजवाया। लेकिन उसकी स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने जिलामुख्यालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले को सज्ञान में लेकर आरोपी को ढूढ रही है। जबकि आरोपी घर से फरार है।
कोपागंज कस्वा के दोस्तपुरा निवासी सीता सोनकर का 45 वर्षीय पुत्र रामविलास ठेला पर भुट्टा भुज बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को भी थाना से 100 मीटर उत्तर गोरखपुर वाराणसी मार्ग पर सड़क के किनारे शाम 4 बजे ठेला लगा भुट्टा भुज 10 रुपये प्रति भुट्टा बेच रहा था। उक्त रामविलास का आरोप है कि उसी समय उसी मुहल्ले का मिथुन पुत्र जगदीश आया और भुजा एक भुट्टा लेते हुए 10 रुपये की जगह 5 रुपया ही देने लगा। 5 रुपये कम देख रामविलास ने भुट्टा देने से मना करने लगा। इससे खिन्न हो मिथुन ने जमकर उसकी पिटाई करते हुए रामविलास की बायीं आँख मारकर फोड़ दी।
ठेला दुकानदार को पिटता देख आस पास के दुकानदार दौड़े तब तक घटना को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया। लोगो ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देते हुए रामविलास के परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने उक्त ठेला दुकानदार को लाद फाद सीएचसी कोपागंज भेजवाया। लेकिन इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसकी स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस घटना को सज्ञान में लेकर आरोपी की धर पकड़ में जुट गयी है, जबकि घटना को अंजाम दे आरोपी घर छोड़ फरार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…