Categories: Crime

अधिवक्ता के घर का ताला काटकर स्वर्णाभूषण सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए चोर

प्रदीप दुबे विक्की 

ज्ञांनपुर, भदोही। कोतवाली अंतर्गत गोयल गली में बीती रात अधिवक्ता के मकान में लगा ताला काटकी चोरों ने घर में रखे कीमती जेवर सहित अन्य मंहगे सामान उठा ले गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।और काररवाई में जुट गई हैं।हालांकि इस चोरी की घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार ज्ञांनपुर नगर के गोयल गली निवासी अधिवक्ता शिवकुमार श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से इलाज हेतु अपनी पत्नी समेत किसी शहर से दवा के लिए बाहर जाते थे।उनके दो पुत्र भी अन्य शहरों में रहते हैं।उनकी पुत्री मीनू श्रीवास्तव का ससुराल नगर के वार्ड सं० 4 कुंवरगंज मे है,जिनका मायके आना-जाना अक्सर लगा रहता है।पुत्री मीनू के अनुसार बीती रात लगभग 10:00 बजे रात वह घर का दरवाजा बंद कर ससुराल चली गई।इस बीच बरसात भी हो रही थी।

मौके का फायदा उठाते हुए चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला किसी धारदार हथियार से काटकर घर में जा घुसे और घर का जेवर समेत सारा कीमती सामान पार कर दिये।दूसरे दिन यानी मंगलवार को दोपहर जब उनकी पुत्री मीनू मौके पर घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा और खुला तथा बिखरे सामान देखकर अवाक रह गई।चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही मे जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts