तारिक खान
प्रयागराज.धूमनगंज की सैनिक कॉलोनी में नींवा के पास प्रतापगढ़ के युवक की हत्या कर दी गई है। धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। वहीं उसके चेहरे पर जख्म के निशान हैं। शव जहां मिला है, कुछ दूर तक खून के निशान भी मिले हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर हत्यारों ने शव को घसीटकर फेंकने के बाद फरार हो गए।
जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। शव के आसपास कुछ दूर तक खून के निशान मिले। अनुमान लगाया गया कि हत्या के बाद शव को खींचकर यहां फेंका गया था। युवक का गला किसी धारदार हथियार से हत्यारों ने रेता था। वहीं चेहरे पर भी जख्म के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।युवक के शव के पास ही मोबाइल मिला। उस पर कॉल करने के बाद धूमनगंज पुलिस को पता चला कि मोबाइल प्रतापगढ़ के रहने वाले इमरान का है। पुलिस ने फोन किया तो इमरान की पत्नी ने फोन उठाया और हत्या की जानकारी पाकर रोने लगी। परिजनों को सूचित करने के बाद पुलिस वारदात स्थल की जांच कर रही है। परिवार के लोग प्रतापगढ़ से पोस्टमार्टम हाउस पहुंच रहे हैं।
वहीं मधुवन विहार कॉलोनी में आसपास के लोगों को नहीं पता है कि रात में कब हत्या की गई। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि वह प्रतापगढ़ से यहां कैसे पहुंचा, किसने हत्या की और हत्या का क्या कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मौके पर फील्ड यूनिट ने भी पहुंचकर जांच की। खून का नमूना लिया और अन्य साक्ष्य जुटाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…