Categories: Crime

4 पेटी अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। जनपद के ट्रोनिका सिटी पुलिस ने अलग अलग जगहों से 2 शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से करीब 4 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद कर जेल भेज दिया है।

एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की शाम करीब साढ़े 5 बजे पुस्ता चौकी प्रभारी राममेहर सिंह ने खरखड़ी रोड से अवैध शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त सरफराज पुत्र मुन्ना खां निवासी त्रिलोकपुरी थाना त्रिलोकपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया है।

वही रामपार्क चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने माता ज्ञानवती स्कूल के पास से शिवम पुत्र लल्लू राम निवासी सोम बाजार पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी को 90 पव्वे अवैध शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts