गौरव जैन
टांडा – दिनांक 25-08-2019 को थाना टांडा पुलिस को गस्त व चैकिंग के दौरान टांडा-भगतपुर रोड पर सरकारी नलकूप के सामने एक मोटरसाइकिल के पास दो व्यक्ति खडे दिखाई दिये। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति मोटर साइकिल छोडकर तेज कदमों से चलने लगे। पुलिस द्वारा रूकने को कहा तो वह दोनों पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे।
फरार अभियुक्त का नाम यशवीर पुत्र गुलफाम निवासी भायपुर पतुरिया थाना मूंढापाण्डे जनपद मुरादाबाद है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 04-08-2019 को मैने अपने साथी यशवीर के साथ मिलकर कुंआ खेडा लालपुर पम्प के सेल्समैन से 15500 रुपये लूटे थे वह पैसे हम दोनों ने आधा-आधा बांट लिए उसी लूट के 920 रुपये बचे थे जो आपने बरामद किये हैं शेष पैसे मैनें खर्च कर दिये। इस सम्बन्ध में थाना टांडा पर मु0अ0सं0-365/2019 धारा 394 भादवि पंजीकृत है। साथ ही बताया कि करीब एक माह पहले भी हमने अपने एक अन्य साथी देवशरण के साथ मिलकर रामपुर से शाहबाद रोड पर बने सत्संग भवन के सामने से एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर, 9000 रुपये, जे-2 सैमसंग मोबाइल की लूट की थी।
इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-445/2019 धारा 394 भादवि पंजीकृत है। हम दोनों आज भी लूट की वारदात करने वाले थे कि पुलिस द्वारा मुझे पकड लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में दुर्गा सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना टांडा, व0उ0नि0 विनोद कुमार गौतम ,उ0नि0 सुरेश चन्द, एचसी 236 शर्मा ,एचसी 182 रियाजूद्दीन ,का0 1320 कुलदीप सिंह ,का0 चालक मनोज कुमार शामिल रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…