फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= खेत की चकरोड पर एक युवक का शव ग्रामीणों को पड़ा हुआ दिखाई दिखा। कुछ ही देर में यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्त शुरु की। शिनाख्त के बाद परिजनों की मौजूदगी में युवक के शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
शनिवार की सुबह भीरा पुलिस को सूचना मिली कि भीरा से मन्ना टांडा होते हुए कटैया को जाने वाले पीडब्ल्यूडी रोड पर खेतों की ओर जाने वाले चकरोड पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर भीरा कोतवाल अनिल यादव पुलिसबल के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान करानी शुरू की। शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंचे मृतक के भतीजे ओमकार सिंह ने मृतक की पहचान अपने चाचा सुरेश सिंह (28) पुत्र बंदा सिंह निवासी जगननाथ टांडा थाना भीरा के रुप में होनी बताई। परिजनों ने बताया कि सुरेश कटैय्या में एक फार्मर के यहां काम करता था। जब कि फार्मर के अनुसार सुरेश इधर कुछ दिनों से अधिक शराब पीने लगा था। तो उसके द्वारा सुरेश का 26 अगस्त को हिसाब करके छुट्टी दे दी थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…