आफताब फारुकी
नई दिल्लीः मौजूदा घटना तो इस बात की दलील देती है कि रक्षक भी भक्षक बन जाते है। महिला सुरक्षा हेतु जेल और कैद भी सुरक्षित नही है। ताज़ा मामला तिहाड़ में बंद महिला कैदी से सम्बंधित है जिसने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर चलती ट्रेन में बलात्कार का आरोप लगाया है। पीडिता के ऊपर दिल्ली और पश्चिम बंगाल में अपहरण के दो मामले दर्ज है। मामला सामने आने पर आरोपी कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू हो गई है।
आरोपी कॉन्स्टेबल दिल्ली सशस्त्र पुलिस (डीएपी) का जवान है, जो दिल्ली पुलिस की विंग है, यह विंग अदालती सुनवाइयों के लिए कैदियों को लाती-ले जाती है। एक हेड कॉन्स्टेबल और दो महिला कॉन्स्टेबल इस कैदी को सुनवाई के लिए पश्चिम बंगाल लेकर गए थे। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता महिला कैदी ने रविवार दोपहर को जेल की डॉक्टर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गई।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी (रेलवे) दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ दिल्ली और पश्चिम बंगाल में अपहरण के दो मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का कहना है कि यह घटना तीन अगस्त को रात लगभग 1:30 बजे के आसपास हुई थी। महिला ने पुलिसकर्मियों से शौचालय जाने की बात कही, क्योंकि महिला पुलिसकर्मी सो रही थीं तो पुरुष पुलिसकर्मी उनके साथ शौचालय तक गया। महिला का आरोप है कि वह शौचालय में थी कि तभी हेड कॉन्स्टेबल अंदर घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे यह बात किसी को न बताने की भी धमकी दी। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…