महबूब अली खान
आज़मगढ़। ईदुल अज़हा के मद्देनजर थाना मुबारकपुर में शांति समिति की बैठक हुई जिसमे नगर के सम्मानित लोगो के साथ साथ नगर से सटे गाव के सम्मानित लोग एवम प्रधान उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के साथ आपसी भाई चारगी बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार से सोशल क्राइम पर पैनी नज़र रखी जा रही है और बहुत हद तक सोशल क्राइम पर काबू पाया जा चुका है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग जेहाद की बाते करते है, जब कि उनको खुद जेहाद का मतलब पता नही होता। कुरान के अनुसार जेहाद का मतलब अपने अंदर के बुरे नफसो को मारना है किसी बेकसूर को नुकसान पहुचाना नही और यही उपदेश गीता में भी है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह, जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीएम सदर प्रशांत नायक, सीओ सदर मोहम्मद अकमल खान, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा, चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…