प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। स्थानीय कोतवाली के जगापुर गाँव मे गुरुवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक अधेड़ का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता दिखा, तो अधेड़ के भाई की पत्नी का गला रेता हुआ शव घर के अंदर मिला। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में लग गई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुचे सीओ कालू सिंह और ज्ञानपुर कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले के छानबीन में जुट गए। बताया जाता है कि मृतक का छोटा भाई दिल्ली में कुछ काम करता है, जो घर पर नही था और मृतक सुबास की पत्नी की भी पिछले 6 माह पहले मौत हो चुकी है। उक्त दोनों मौतों को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
ग्रामीणों का मानना है कि हत्या कर आत्महत्या का रंग देने के लिए महिला की हत्या के बाद युवक को भी मारकर ठिकाने लगाने के मकसद से पेड़ पर लटकाया गया है। बहरहाल घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी घटना के खुलासे के लिए जुट गए हैं। कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाद ही सच्चाई उजागर हो जायेगी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…