रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : रुपए के लेन देन के विवाद को लेकर व्यापारी व पूर्व विधायक के पुत्र में विवाद हो गया । विवाद बढ़ने पर पूर्व विधायक के पुत्र ने फायरिंग कर दी। जिससे व्यापारी के दोनों पुत्र घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस अधीक्षक ने पूछताछ की। वहीं दिनदहाड़े हुई घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
सदर विधायक ने अस्पताल पहुंच लिये घायलों के हालचाल
फर्रुखाबाद : सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी घटना की जानकारी मिलते ही देर शाम लोहिया अस्पताल पहुँच गये। जहां उन्होने पीड़ित व घायलों के परिजनो से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। घायल के परिजनो को भरोसा दिलाया की आरोपियों को कढ़ी सज़ा दिलाने के लिये वो पूरा प्रयास करेंगे ।सदर भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने घटना की कड़ी निंदा की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…