आफताब फारुकी
नई दिल्ली: सिविल सेवा छोड़ राजनीत में आने वाले कश्मीरी आईएएस टॉपर शाह फैसल को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फै़सल इस्तांबुल जाने वाले थे। उन्हें वापस श्रीनगर भेजा दिया गया है, जहां उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत घर में नजरबंद रखा गया है।
गौरतलब हो कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के सरकार के कदम के बारे में शाह फैसल की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई थी। मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर चेतावनी दी थी कि कश्मीर को राजनीतिक अधिकारों की बहाली के लिए एक अहिंसक राजनीतिक जन आंदोलन की जरूरत है। साथ ही उन्होंने ट्वीट किया था कि कश्मीर को राजनीतिक अधिकारों की बहाली के लिए एक लंबे, निरंतर, अहिंसक राजनीतिक जन आंदोलन की आवश्यकता होगी। धारा 370 को समाप्त करने से मुख्यधारा खत्म हो गई है। संविधानवादी चले गए हैं। इसलिए आप या तो एक कट्टरपंथी हो सकते हैं या अलगाववादी।
बताते चले कि शाह फैसल जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष हैं। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद फैसल ने कहा था कि कश्मीर में अप्रत्याशित बंद चल रहा है और उसकी 80 लाख की आबादी कैद कर ली गई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। एक अन्य विवादास्पद ट्वीट में फ़ैसल ने कहा था कि कोई ईद नहीं है। दुनिया भर के कश्मीरी अपनी ज़मीन को अवैध रूप से जोड़ लेने का शोक मना रहे हैं। यहां तब तक कोई ईद नहीं होगी जब तक 1947 से जो कुछ भी चोरी और छीना गया है वापस नहीं लौटाया जाता। कोई ईद नहीं जब तक हर एक अपमान का बदला नहीं ले लिया जाता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…