आदिल अहमद
आईआरजीसी ने फ़ार्स की खाड़ी में एक और विदेशी टैंकर को रोक लिया है जिस पर तस्करी का कई लाख लीटर तेल लदा था।
आईआरजीसी के जनसंपर्क कार्यालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि फ़ार्स की खाड़ी में स्थित ईरान के फ़ारसी द्वीप के निकट तस्करी का सात लाख लीटर तेल ले जा रहे एक विदेशी तेल टैंकर को रोक लिया गया है। बयान के अनुसार आईआरजीसी ने इस बात की ओर से निश्चिंत होने के बाद कि उक्त तेल टैंकर पर तस्करी का तेल लदा हुआ है, उसे अचानक घेर कर रोक लिया। बयान में कहा गया है कि यह तेल टैंकर क्षेत्र के कुछ अरब देशों के लिए तेल ले जा रहा था। बयान के अनुसार चालक दल के सात सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
आईआरजीसी के इस बयान के अनुसार तस्करी का तेल ले जाने वाले इस तेल टैंकर को पकड़ने के बाद उसे बूशहर स्थानांतरित कर दिया गया और देश की न्यायपालिका के अधिकारियों के समन्वय से उस पर लदे तेल को देश की राष्ट्रीय तेल कंपनी के हवाले कर दिया गया। बयान में कहा गया है कि आईआरजीसी की गश्ती नौकाएं देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के परिप्रेक्ष्य में पूरी शक्ति के साथ अपने दायित्वों का पालन करती रहेंगी और एक क्षण के लिए भी इस ओर से निश्चेत नहीं होंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…