गौरव जैन
रामपुर: पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा मुरादाबाद मण्डल के कमिशन यशवन्त राव से मिली और रामपुर जनपद की जन समस्याओं से अवगत कराया। उन्होन रामपुर जनपद में समय से ही बाढ़-बचाव के प्रबन्ध करवाये जाने की मांग रखी।
रामगंगा नदी से ग्राम मदारपुर, जौलपुर, रेबड़ी, असालतपुर, किरा आदि शाहाबाद क्षेत्रो में भारी ताबाही मचाती है। वहीं स्वार क्षेत्र में ग्राम चांदपुर, पसियापुरा, बन्दरपुर, सोनकपुर व मिलककाजी के पास कोसी नदी बाॅध को काटकर स्वार-रामपुर रोड के करीब पहुॅच जाती है। टाण्डा क्षेत्र के दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर स्थित अकबराबाद आदि दर्जनो गाॅव में भी कोसी नदी के कटान से लोग प्रभावित होते है। जिस कारण बाढ़ का पानी गरीबो के मकान व किसानो की हजारो हेक्टेयर एकड़़ फसलो को बर्बाद कर देती है।
जयाप्रदा ने बताया कि वह शाहबाद क्षेत्र के ग्राम मदारपुर आदि क्षेत्रो में स्वंय पहुॅची थी, और ग्रामीणों ने अवगत कराया कि बरसात के दिनो में नदी कटान करती है। समय से पूर्व बाढ़ वचाब के प्रबन्ध करवाया जाना आवश्यक है। अचानक आने वाली बाढ़ से प्रशासन के पास बाढ़ बचाव के पर्याप्त संसाधन ना होने के कारण लोगो को बाढ़ से बचाया जाना सम्भव नही हो पाता है। लोगो को बचाने के लिये प्रशासन द्वारा नावों की व्यवस्था करने में भी 3-4 दिन लग जाते है। जयाप्रदा ने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व ही लोगो के रहने के सुरक्षित स्थान बेसिक स्कूल आदि का चयन कर लिया जाये, जिससे समय रहते लोगो को बाढ़ से बचाया जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…