तब्जील अहमद
कौशाम्बी। विकास खण्ड कड़ा के चक मानिकपुर सैय्यद राजे गांव के प्रधान को दबंगों द्वारा धमकी मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्रकरण में ग्राम प्रधान धारा सिंह ने बताया कि जिला व तहसील प्रशासन को इस सम्बन्ध में शिकायती पत्र दे दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार गांव में ग्राम समाज की भूमि पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी बनवाई जा रही है। जिसको लेकर गांव के एक दबंग द्वारा स्कूल की बाउंड्री का विरोध करते हुए बाउंड्री को तोड़ दिया गया व विद्यालय में लगा हैंडपंप और दीवारों पर अश्लील शब्द लिख दिया गया। बताया जाता है कि दबंगों द्वारा विद्यालय परिसर में नशा भी किया जाता है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो को परेशानी होती है। इस प्रकरण में जब ग्राम प्रधान ने उन्हें मना किया तो दबंग ने जान से मारने व अन्य चीजों की धमकी दी है। ग्राम प्रधान दारा सिंह ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…