Categories: Crime

छात्र की हत्या का किया पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर खुलासा

तब्जील अहमद  

कौशाम्बी। कौशाम्बी के थाना पुरामुक्ति क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर कोटवा में अमरुद बाग के पास 25-8-2019 को छात्र रोमी पुत्र अर्जुन की गला रेत कर हत्या की गई थी लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैली हुई थी। इस पर एसपी कौशाम्बी ने तत्काल मामले को खुलासे की एक टीम गठीत की।

पुलिस टीम ने मात्र 24 घण्टो के अन्दर ही छात्र  रोमी  के हत्यारों को कृष्ण मंदिर के पास से गिफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रदुम पासी पुत्र सियम्बर औऱ राम जी पासी पुत्र रामलाल, कोटवा इस्माइलपुर के ही निवासीं है दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान इन्होने बताया कि मृतक छात्र रोमी का करम की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण दोनों साथियो ने मिल कर रोमी को जान से मारने की योजना बनाई और अपने ही मोबाईल फोन से किसी लड़की से फोन रोमी को कराया और ट्यूबेल पर बुलाया। रोमी जैसे ही ट्यूबेल पर पहुचा कि राम जी ने रोमी के गर्दन पर वार किया रोमी के गिरते ही प्रदुम ने रोमी की गर्दन धड़ से उड़ा दिया। और लाश को रेलवे ट्रेक  के किनारे फेक दिया।

पुलिस ने अभियोग 280/19 धारा 302 पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने 5000 रूपये का नगद पुरस्कार दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts