फारुख हुसैन
गौरीफंटा. गौरीफंटा कोतवाली अंतर्गत थारू जनजाति इलाके की आधा दर्जन स्कूलों एक साथ बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल गांव गांव सभी महिलाओं पुरुषों को जागरूक किया! बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी गई। गौरीफंटा कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल शिवानी ने शासन द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन 1090 के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जब कोई व्यक्ति आप को परेशान करे या असामाजिक कार्य के लिए तंग करे उस समय आप 1090 के अलावा स्थानीय थाने के नंबर पर भी बात कर सकते हैं, जहां आपको तुरंत सहायता उपलब्ध होगी।
कोतवाल रमेश चंद्र ने कहा कि पुलिस आप के सहयोग के साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्पित है। कहा कि घर से विद्यालय आते-जाते समय अगर असामाजिक तत्व रोड़ा बनने का काम करते हैं तो तत्काल सूचित करें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य बली वर्मा ने कहा कि बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान अच्छी पहल है। इस दौरान रोज मॉडल पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य इश्तियाक अली सुनील राणा, पुष्पेंद्र सिंह राजू अग्रवाल शैलेंद्र रामकिशोर ,कांस्टेबल आरती गौड सहित तमाम लोग उपस्थित रहे!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…