फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ मानसिक संतुलन खराब होने के चलते एक महिला भीरा पुलिस को रोड पर भटकती हुई मिली। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी महिला उन्हें कुछ बता नही सकी तो पुलिस ने उक्त महिला को शहर स्थित डा. राजेन्द्र प्रसाद स्वधार गृह में लाकर अधीक्षका रुखसार बी को कागजी कार्रवाई कर छोड़ दिया। लगातार चार दिन तक स्वधार गृह की अधीक्षका उससे परिजनों के बारे में पूछताछ करती रहीं।
सोमवार को स्वधार गृह की अधीक्षका रुखसार बी को महिला ने अपना नाम जल देवी पत्नी स्वामी दयाल निवासी मटहिया भीरा का होना बताया। जानकारी के बाद मटहिया प्रधान इद्रजीत सिंह महिला के परिजनों के साथ स्वधार गृह पहुंचे जहां कागजी कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। अधीक्षका रुखसार बी ने बताया कि चार दिन बाद आखिरकार महिला को कोशिश के बाद उसके परिजनों से मिला दिया गया। महिला के परिजनों ने अधीक्षका व स्वधार गृह के स्टाफ की काफी सराहना की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…