फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी ÷ लखीमपुर खीरी में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जहां अस्पताल में एक मां अपने नवजात बच्चे को जन्म देकर उसे वहीं छोड़ कर चली गयी जिसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया ।जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के टॉयलेट में एक मां अपने नवजात बच्चे को जन्म देकर वही फेंक कर चली गयी। बच्चे के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था तथा सिर से खून बह रहा था और बदन पर तमाम खरोंचें थीं। ऐसा लग रहा था कि किसी ने बच्चे की जान लेने की नीयत से उसे टॉयलेट में फेंक दिया। पर अस्पताल प्रशासन की सतर्कता से बच्चे की जान बच गई।
बच्चे के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान भी थे। अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया और उसका इलाज शुरू कराया। फिलहाल बच्चे को महिला अस्पताल के न्यू बॉर्न केयर यूनिट में रखा गया है। सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि अब तक पता नहीं चला है कि बच्चा किसका है। पर हालत देखकर लगता है कि चंद घंटों पहले ही उसका जन्म हुआ होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…