Categories: Crime

चोरो ने शटर उखाड़कर 2 दुकानों से हजारो की नकदी की चोरी

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। बीती रात लोनी में चोरो का आतंक रहा। दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरो ने गल्ले से हजारो की नकदी पर हाथ साफ किया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। जिसे लेकर पुलिस चोरो की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर व्यापार मंडल के लोगो मे गुस्सा व्याप्त है। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर में विजय गोयल की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। जिसके शटर को उखाड़कर चोरो ने गल्ले में रखे 10000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वही दूसरी ओर लोनी थाना क्षेत्र की इंदिरा मार्केट में यशपाल पुत्र वीर सिंह की दुकान का शटर उखाड़कर 20000 रुपये चोरी कर लिये। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।

जिसमे 4 चोर शटर को बार बार जबरदस्ती ऊपर को उठाते दिखाई दे रहे है। मामले में लोनी व्यापार संघ ने आक्रोश जताया एवं प्रशासन से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts