सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी नगर पालिका परिषद के वार्ड नं0 46 के खुशहाल पार्क मुरमुरा कॉलोनी में स्थित तालाब की समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि करीब 6 बीघा सरकारी भूमि में तालाब है। जिसके किनारे पर चारो तरफ मकान बन चुके है तथा लोग निवास कर रहे है।उक्त दर्जनो मकानों के सामने तालाब ओवर फ्लो होने के कारण पानी भरा है तथा कुछ मकानों की 3 साइड की दीवार पानी से जलमग्न है।
उन्होंने नगर पालिका परिषद को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही तालाब के पानी की निकासी नही हुई तो जल्द ही प्रशासन से अनुमति लेकर पुतला दहन व धरना प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी मकान के गिरने या कोई बच्चा तालाब में गिरने से अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। वही वार्ड नं0 46 से पूर्व सभासद प्रत्याशी आफताब आलम ने बताया कि उक्त तालाब के पानी की जद में कई मकान आ चुके है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दूषित पानी भरने से मच्छरों के प्रकोप से लोगो मे तरह तरह की बीमारी फैल रही है। अगर जल्द ही प्रशासन ने कोई निस्तारण नही किया तो गम्भीर परिणाम हो सकते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…