Categories: UP

वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मधुबन में ग्राम प्रधान ने लगाये पौधे

प्रमोद कुमार

मऊ. मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम आलापुर में भारत छोड़ो आंदोलन के 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामप्रधान अनिल राजभर, बीडीओ मधुबन ने वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण के कार्यक्रम के बाद ग्रामप्रधान व बीडीओ मधुबन ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया कि पेड़ पौधें मानव जीवन के अहम हिस्सा है। इस बात ख्याल रखते हुए पर्यावरण के सुरक्षा की दृष्टि से हर इंसान को अपने जीवन में कम से कम पांच पेड़ जरुर लगाना चाहिए। यही नहीं इस कार्य हेतु औरो को भी प्रेरित करना चाहिए।

pnn24.in

Recent Posts