कमलेश कुमार
अदरी(मऊ). विद्युत विभाग की टीम ने इंदारा बाजार में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से लाखों रुपये वसूले। चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को कनेक्शन न होने की दशा में चेतावनी दी। जेई ने दो लोगों के खिलाफ आरसी काटा गया।
एसडीओ भानू प्रताप के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने इंदारा बाजार में कैंप लगाया। टीम ने उपभोक्ताओं से 1 लाख 89 हजार रुपये वसूले। इस दौरान 15 लोगों का कनेक्शन काट दिए और 1 लाख से अधिक बकाया होने पर दो लोगों का आरसी काटा गया। कैंप के बाद जेई रबिन्द्र नाथ सिंह ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इंदारा बाजार में चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ भानू प्रताप का कहना है कि बिजली चोरी करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान रबिन्द्र नाथ, भानू प्रताप, संदीप कुमार, असलम, जुबैर आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…