संजय ठाकुर
मऊ-पुलिस लाईन के सभागर कक्ष में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा जनपद के बैंको से सम्बन्धित ग्राहक सेवा केन्द्रों, स्वयं सहायता समूह, माइक्रो फाइनेंस एवं अन्य के कर्मचारियों के उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी सुरक्षा से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में विस्तापूर्वक चर्चा की गयी तथा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये।
2. कलेक्शन के दौरान अपने आने-जाने वाले वाहनों में रियर व्यू मिरर अवश्य लगाकर चलें जिसे लगातार पीछा करने वाले संदिग्धों पर दूर से नजर रख सकें तथा किसी प्रकार के संदेह की स्थिति में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रुककर 100 नम्बर या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
3. स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस/हलका के उपनिरीक्षक व बीट के आरक्षियों से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्राप्त करें।
4. माइक्रो फाइनेंस में काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन उनके पते से प्रत्येक दशा में कराने हेतु बताया गया एवं गोष्ठी में उपस्थित सम्बन्धित थानों के उपनिरीक्षक को भी निर्देशित किया गया कि इनका सत्यापन अवश्य करा लें।
5. ग्राहक सेवा केन्द्रों में दैनिक लेन-देन के स्थानों पर लोहे के ग्रिल के काउंटरदार खिड़की एवं सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा लें।
6. समूह से नगद कैश कलेक्शन करते समय अपने साथ कम से कम दो और कर्मचारी को साथ लेकर चलें।
7. भारी मात्रा में कैश ले आने तथा ले जाने पर सम्बन्धित थाना स्थानीय पर हर दशा में सूचित करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…