महबूब अली खान
मुबारकपुर (आज़मगढ़). जनपद के मुबारकपूर नगर से सटे गाव नेवादे में दो लोगो की मामूली बहस के बाद एक ने दुसरे को चाक़ू मार कर घायल कर दिया। घायल को परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुबारकपुर ले जाया गया जहा चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुचना पर पहुची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त कर थोड़ी ही देर में हत्यारोपी को मय आला क़त्ल हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
घायल जाहिद को परिजन क्षेत्रीय नागरिको की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुचे। चिकित्सको ने जांचोपरांत जाहिद को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सुचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी और फ़ैल गई। इस दौरान घटना की सुचना पर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर देवेवद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे मयदल बल मौके पर पहुचे। इस दौरान घटना की सुचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।
मृत्यु के थोड़ी देर के अन्दर ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुवे आला क़त्ल के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…