बापुनन्दन मिश्रा
रतनपुरा/मऊ- हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरुखा में दो अज्ञात युवतियों ने एक युवक की दिनदहाड़े चाकूओ से गोद कर उसकी हत्या कर मौके से दोनों अज्ञात लड़किया हुई फरार। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के दोपहर तीन बजे के करीब नकाब पहन कर दो शातिर लड़कियां हलधरपुर थाने के समीप थलईपुर चट्टी पर उतर कर लोगों से पूछताछ कर मरूखा निवासी अशोक यादव पुत्र दीपचंद के घर पहुंची। परिवार के लोगो ने उन्हें जलपान करवाया।
जानकारी के अनुसार कुछ समय तक मृतक और दो लड़कियों के बीच कहा सुनी हुई। फिर बात आगे बढ़ने लगी इतने में पहले से तैयार लड़कियों ने जहरीली चाकुओं से लगातार हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। जिससे उसकी स्थिति मौके पर ही काफी गंभीर हो गई। मृतक युवक को घायल कर दोनों लड़कियां बड़ी आराम से पैदल ही हाईवे पर पहुंची और ऑटो पकड़कर फरार हो गई।
घटना के बाद एक युवक ने बड़ी प्रयास के बाद घायल अशोक को अपनी बाइक पर सवार कर पहसा तक ले गया जहा हालत और बिगड़ती देख फिर घायल को ऑटो में सवार कर किसी तरह मऊ पहुंचाया। जहां युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक यादव की मृत्यु की सूचना पाकर परिवार जनो पर बज्रपात सा टूट पड़ा। दो अज्ञात लड़कियों द्वारा सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया जाना लोगों में दहशत पैदा कर दिया है। लोगों के मुताबिक लड़कियों द्वारा इतना निडरता से युवक की हत्या करना जैसी घटना पूर्व में घटित नहीं हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से मृतक की मोबाइल जब्त कर हत्या के कारणों का पता करने में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…