फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ मंगलवार को निघासन में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शैलेंद्र सिंह ने लोगों की दिक्कतें जानीं। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उन पर मातहत अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान धर्मापुर गांव के लोगों की आवास में उगाही की शिकायत पर नाराज हुए डीएम ने बीडीओ से जांच कर आख्या देने को कहा है।
धर्मापुर गांव के रेशम सिंह, हरीश सिंह आदि ने ग्राम प्रधान पर आवास के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। इस पर नाराज हुए डीएम ने बीडीओ आलोक वर्मा से जांच करके रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी। सरपतहा गांव के विक्रम ने खलिहान की भूमि पर कब्जा करने, भिडोरी की मुन्नीदेवी ने बेनीपुरवा के एक व्यक्ति पर पैमाइश कराने के नाम पर चालीस हजार रुपए हड़प लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी।
इस दौरान पेश हुई 94 शिकायतों में राजस्व की 36, पुलिस 29, विकास और बिजली विभाग की नौ-नौ, शिक्षा, बाल विकास, जिला पंचायत राज अधिकारी की दो दो तथा नगर पंचायत सिंगाही, पूर्ति, कृषि, स्वास्थ्य विभाग और बैंक की एक-एक शिकायत आई।सीडीओ, सीओ समेत एसडीएम, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…