आफताब फारुकी
नई दिल्ली: असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी की अंतिम लिस्ट गृह मंत्रालय ने जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 लाख 6,657 लोगों के नाम नहीं हैं जबकि इस लिस्ट में अब 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार लोगों के नाम हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि जिन लोगों के नाम इस लिस्ट में नहीं हैं उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है वे फॉरेन ट्रिब्युनल कोर्ट में अपील कर सकते हैं। आपको बता दें कि असम में एनआरसी लिस्ट सबसे पहले 1951 को जारी की गई थी। इस लिस्ट को देखते हुए असम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सुरक्षाबलों के 10 हजार जवान तैनात किए गए हैं।
कैसे चेक करें NRC लिस्ट में अपना नाम
अगर आप असम के नागरिक हैं तो अपना नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर यानी एरआरएन साथ में रखना होगा। इसके बाद http://www.nrcassam.nic.in या http://www.assam.mygov.in पर लॉग इन करें। यहां पर Supplementary Inclusions/Exclusions लिस्ट पर क्लिक करें। यहां पर ARN नंबर डालें। यह नंबर डालते ही पूरी जानकारी आ जाएगी अगर आपका इस लिस्ट में नाम होगा। ऑफलाइन चेक करने के लिए इसके लिए आपको एनआरसी सेवा केंद्र जाना होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…