अनुपम राज
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दालमंडी के मशहूर कार्यक्रम “वतन परस्तो के नाम अमन का पैगाम” का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना चौक प्रभारी इस्पेक्टर डॉ आशुतोष तिवारी ने शहनाई वादन और राष्ट्रगान के बीच ध्वजा रोहण किया।
बताते चले कि विगत लगभग 35 वर्षो से दालमंडी के मिर्ज़ा अच्छु कटरे में इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर होता आ रहा है। इस पारम्परिक कार्यक्रम को देखने के लिए और वक्ताओ को सुनने के लिये शहर के दूर दराज़ के इलाको से भी लोग आते है। मशहूर शहनाई वादक भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब जब तक हयात में बसेहत थे और वह शहर में रहते थे तो इस कार्यक्रम में शिरकत कर अपनी शहनाई के दिलकश अंदाज़ से वतन परस्ती की धुन निकालते थे।
कार्यक्रम का सञ्चालन आयोजन करता शकील अहमद “जादूगर” ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद मुहम्मद सलीम, साबिर इलाही, डॉ अकबर, सोशल मीडिया प्रभारी विक्की, परवेज़ आलम, फुरकान, सुल्तान मुनाजिर हुसैन मंजू आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर शहनाई वादन उस्ताद जाकिर हुसैन के द्वारा पेश किया गया। कार्यक्रम में आये सभी लोगो को मिष्ठान वितरण किया गया।
टीपू सुल्तान क्लब ने फहराया तिरंगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…