तारिक ज़की
बंगलुरु: ग्लूकोज़ बिस्किट के नाम पर आपको एक ही नाम याद आता होगा वह है पारले जी, बताते चले कि 4 बिलियन डॉलर से अधिक का सालान राजस्व लाने वाली इस कम्पनी का मुख्यालय मुंबई में है। इस भारत के सबसे पुराने ब्रांड पारले जी की स्थापना 1927 में हुई थी। इस कम्पनी में में लगभग एक लाख लोग काम करते हैं। इसमें कंपनी के 10 प्लांट और 125 थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में प्रत्यक्ष और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। अब एक बार फिर से यह कम्पनी चर्चा में आई है। इस बार कारण इसका कारोबार नही बल्कि कारोबार में आई गिरावट के कारण कर्मचारियों की छटनी करने के संभावित इरादों के कारण है।
बीते बुधवार को कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में गिरावट के कारण कार से लेकर कपड़ों तक हर तरह की बिक्री कम हो गई है। इसके कारण कंपनियों को अपने उत्पादन में कटौती करनी पड़ रही है और वे उम्मीद जता रही हैं कि अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाने के लिए भारत सरकार कोई कदम उठाएगी। कंपनी के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने बताया है कि पारले बिस्किट की बिक्री में कटौती का सीधा मतलब है कि कंपनी को अपने उत्पादन में कटौती करनी पड़ेगी, जिसके कारण 8-10 हज़ार लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हालात इतने बुरे हैं कि अगर सरकार ने तत्काल कोई कदम नहीं उठाया तो हम यह कदम उठाने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
हालांकि, पारले एकमात्र खाद्य उत्पादन कंपनी नहीं है, जिसकी मांग कम हो रही हो। पारले की मुख्य प्रतिद्वंदी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि मात्र 5 रुपये का सामान खरीदने के लिए ग्राहक दो बार सोच रहे हैं। विश्लेषकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस में बेरी ने कहा था कि निश्चित तौर पर अर्थव्यवस्था में कुछ गंभीर समस्या है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…