गौरव जैन
रामपुर। छात्र संघ उपाध्यक्ष रहे इमरान अजीज ने समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने नूर महल पहुंच कर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां और युवा नेता नवाबजादा हैदर अली खां का हाथ थाम लिया है। सांसद आजम खां और विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी रहे रजा पीजी कालेज छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष इमरान अजीज बुद्धवार को अपने समर्थकों के साथ नूर महल पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और युवा नेता नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने इमरान अजीज समेत सभी का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां ने दावा किया है कि पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष इमरान अजीज के साथ 255 लोगों ने सपा छोड़कर नूर महल में ज्वाइनिंग की है। सपा कई और चेहरे भी युवा नेता नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां के सम्पर्क में हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…