Categories: Crime

देखे घटना का वीडियो – दहशत फैलाना था मकसद तो किया बमबाजी, कुछ ही देर में चढ़ा पुलिस के हत्थे

तारिक खान

प्रयागराज, धूमनगंज थाना अंतर्गत भोला का पुरवा स्थित कुशवाहा मार्केट के पास देर शाम 9:30 बजे बम बाजी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस के हत्थे चढ़े युवक का नाम सुजीत है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार बीते 1 दिन पहले सुजीत का भाई सुमित और अन्य एक व्यक्ति मोबाइल छिनैती की घटना में जेल भेजे गए थे। आरोपी सुमित पर आरोप है कि उसने श्रीराम स्वीट हाउस के पास और दुर्गा पूजा पार्क समीप मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। भाई के जेल जाने के बाद सुजीत को शक था कि मोहल्ले के लोगो द्वारा मुखबिरी की गई है। जिसके बाद मोहल्ले वालों को दहशत दिखाने के लिए आरोपी के भाई ने देर शाम की बम बाजी। धूमनगंज इंस्पेक्टर और नीवा चौकी इंचार्ज ने तेजी दिखाते हुए बम बाजी करने वाले युवक को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts