तारिक खान
प्रयागराज। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल तथा जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचन्द्र गोस्वामी 09 अगस्त 2019 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को देखने हेतु परेड़ ग्राउण्ड पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की पूरी जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने कहा कि बच्चों के बस से उतरने के बाद कार्यक्रम स्थल तक आने के मार्ग में किसी प्रकार के वाहनों का आवागमन न हो। इसके साथ कार्यक्रम में आने वाले स्कूली बच्चों के परेड ग्राउण्ड तक पहुंचने तथा कार्यक्रम शिरकत करते हुए उनके द्वारा पौधे लेकर जाने तक की पूरी व्यवस्था देखी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौध वितरण के लिए काउण्टर इस तरह बनाये जाये, जिससे कि लोगों को पौध लेने तथा वहां से वापसी जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
मुख्यमंत्री का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम
09 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 09 अगस्त 2019 को अपरान्ह 03.50 बजे पुलिस लाइन हैलीपैड, प्रयागराज आयेंगे एवं अपरान्ह 04.00 से 05.05 बजे तक परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण महाकुम्भ के दृष्टिगत छात्रों-छात्राओं द्वारा निर्मित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा वृक्षारोपण महाकुम्भ कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री सायं 05.20 बजे पुलिस लाइन हैलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…