Categories: UP

इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर जल्द दिखेंगे इलाहाबाद शहीदों के चित्र और उनके शहादत के बारे में

तारिक खान

प्रयागराज. आज रेलवे के जीएम व अन्य अधिकारियों के समक्ष शहीदवाॅल के प्रवर्तक वीरेन्द्र पाठक ने यह बात उठाई कि इलाहाबाद के शहीदों के बारे में रेलवे स्टेशन पर जानकारी प्रदर्शित की जानी चाहिए, जिसको रेलवे के अधिकारियों ने मान लिया और सहमति प्रदान की।

उन्होंने वीरेन्द्र पाठक से इलाहाबाद/ प्रयागराज  के शहीदों के बारे में तथ्यात्मक जानकारी मांगी है जिससे जल्द ही इस को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित किया जा सके। यह पहली बार भारत में  होगा जब किसी रेलवे स्टेशन पर शहीदों के चित्र व शहादत लोगों को प्रेरित करेगी।

pnn24.in

Recent Posts