उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया) अपने गांव को संक्रामक बिमारीयो तथा महामारी से बचाने व सुख समृद्धि की कामना की चाह लिए क्षेत्र के हल्दीरामपुर ग्राम सभा अंर्तगत छपिया स्थित डीह बाबा स्थान पर ग्रामीणों द्वारा परम्परागत तरीके से गांव के मुखिया (कोतवाल) डीह बाबा का सोमवार को पुजन अर्चन किया गया।वर्ष भर में एक बार होने वाले इस वार्षिक कार्यक्रम की भव्यता प्रदान करने और गांव को संक्रामक बिमारीयो एवं महामारी और बुरी बलाओं से बचाने के लिए गांव के प्रत्येक सदस्यो ने भरपुर सहयोग किया
पुजन अर्चन के दौरान छपिया सहित अगल बगल के गांवो से पधारे सैकड़ों नर नारीयो ने डीह बाबा व काली मां के जयकारे लगाए। पुजा मे पनिसरा, तारनपुर, बरतर, पोखरापर, सड़कपर, रामलीला बारी, कटहरबारी, छपिया, नारापार, बांसलाल आदि टोलो के लोगो ने भाग लिया।पुजा कार्यक्रम के व्यवस्थापक व नेयुमं के संरक्षक सी पी सिंह विसेन,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजा राम, राम कृपाल राजभर, बेचन प्रसाद, बृजभान यादव, राधा चौधरी, बबलू प्रसाद, रवि सिंह, लल्लन प्रसाद, जागा राम आदि का सहयोग सराहनीय रहा। नेयुमं के कार्यकर्ताओं ने प्रसाद का वितरण किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…