आफताब फारुकी
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है जिसके कारण सोमवार को हांगकांग की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है।स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 12 अगस्त को हांगकांग की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में आवाजें उठनी शुरू हो चुकी हैं जिसके कारण चीन पर हांगकांग को लेकर वैश्विक दबाव बढ़ गया है।
दूसरी ओर चीन ने हांगकांग के मामले में ब्रिटेन से दखल न देने को कहा है। चीन ने कहा कि कोई भी विदेशी हांगकांग के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। यह प्रतिक्रिया चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से आई है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने 9 अगस्त को हांगकांग की स्थिति को लेकर वहां के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य प्रशासक कैरी लैम से फोन पर बातचीत की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ छ्वनयिंग ने कहा कि अब हांगकांग, चीन लोक गणराज्य का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है और अब यह ब्रिटेन का उपनिवेश नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…