गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 16-08-2019 को रामपुर शाहबाद मार्ग स्थित अजीतपुर पुलिस चौकी पर देवभूमि इंटरप्राईजेज़ द्वारा ठंडे जल का प्याऊ लगवाया गया जिसका उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने द्वारा फीता काट कर किया गया।
इसके लिए कुछ समय पहले सतीश भाटिया ने अजितपुर स्थित देवभूमि एंटरप्राइजेज के स्वामी समाजसेवी मुकुल अग्रवाल से सम्पर्क किया और उनको इस समस्या से अवगत कराया। समाजसेवी मुकुल अग्रवाल ने इस समस्या को महसूस करते हुए तुरन्त अपने द्वारा ठंडे पीने के पानी का प्याऊ अजीतपुर पुलिस चौकी पर लगवाने के निर्णय लिया। दिनाक 16-08-2019 को प्याऊ का निर्माण पूरा हुआ तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा प्याऊ का उद्घाटन कर मुकुल अग्रवाल एवं सतीश भाटिया द्वारा प्याऊ को जनता को समर्पित कर दिया गया।
प्याऊ के उद्घाटन के अवसर पर समर्पण एक प्रयास के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल , लायंस क्लब विराट के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, वीर खालसा समिति के चैयरमेन निर्मल सिंह, मुदित अग्रवाल, चंदन रस्तोगी, विवेक अग्रवाल, शैलेन्द्र गोयल, मनीष खुराना, एडवोकेट आलोक अग्रवाल, चित्रांशु जैन, शोभित भटनागर, एडवोकेट दीपक गुप्ता, पंकज गोयल, नवीन अग्रवाल, राजेश कनोजिया, मुनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…