गौरव जैन
रामपुर – अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती के उपलक्ष्य में श्री राम कथा महोत्सव का समापन प्रभु राम के विवाह से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर काशी से पधारे मानस मर्मज्ञ पंडित शम्भूनाथ व्यास ने कहा कि जो प्रार्थना शुद्ध संकल्प और सच्ची लगन से की जाती है वो अवश्य पूरी होती है। यदि गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा हो तो गुरु अपने जीवन का सारा अनुभव आशीर्वाद अपने शिष्य को समर्पित कर देता है।
कथा के विश्राम के बाद महिला सभा द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ,प्रभु नाम संकीर्तन और भजन गाये गए। श्री राम विवाह की खुशी में भंडारे जा आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इन अवसर पर डॉ मोनिका शर्मा, सुधा शर्मा, सुषमा पांडेय, मीनाक्षी शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, प्रियंका पाठक, संगीता पांडेय, अर्चना शर्मा, मृदुल शर्मा, अनीला जोशी, प्रीति भारद्वाज, मुनीश चन्द्र शर्मा, सौरभ पाठक दीपक शर्मा, रामबाबू शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…