गौरव जैन
रामपुर – जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले बिन्दुओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के औचक निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति न होने तथा खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित समयावधि में न बदलवाये जाने की शिकायतें सामान्यतः प्राप्त होती है जो अत्यन्त आपत्तिजनक है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना विभागीय अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिनके निर्वहन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सड़कों पर जलभराव एवं चोक नालियों के कारण आमजन को होने वाली समस्या को बी0डी0ओ0 एवं ए0डी0ओ0 गम्भीरतापूर्वक निस्तारित करायें। आमजन की शिकायत के आधार पर तत्काल मौके का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं दुरूस्त करायें।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला वनाधिकारी ए0के0 कश्यप, जिला विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…