गौरव जैन
शाहबाद। शाहाबाद लोक न्याय संस्थान के केंद्रीय सचिव बब्लू अली ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि नगर पंचायत शाहबाद के वार्ड नंबर 17 पूर्वी सादात में बड़ी तादाद में अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया है।
नगर पंचायत शाहबाद के वार्ड नंबर 17 पूर्वी सादात में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में बड़ी संख्या में अपात्र लोगों के नाम शामिल थे। अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों की मिलीभगत से सूची में अपात्र लोगों को पात्र दर्शा कर उनके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि आ गई है। जबकि इन लोगों के पहले से ही पक्के मकान बने हुए हैं। अपात्र लोगों ने स्थानीय लोग व अधिकारियों से सांठ गांठ करके सरकारी धन हड़पने की योजना बनाई है। इसमें डूंडा सर्वे अधिकारी व सूची जांचकर्ताओं की भी सांठगांठ है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि एक टीम गठित करके शिकायतकर्ता को साथ लेकर वार्ड 17 पूर्वी सादात की अब तक पात्र की हुए व्यक्तियों की जांच कराई जाए। इससे बड़ी संख्या में की गई धांधली उजागर होगी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…