गौरव जैन
रामपुर – जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदान की जा रही सेवाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद की आशाओं की कार्यशैली पर नाराजगी जताई तथा कहा कि ऐसी आशाएं जो गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर न ले जाकर निजी स्वार्थ के कारण प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करती हैं, उन्हें गोपनीय तरीके से चिन्हित कराते हुए उनकी सेवा समाप्त की जायेगी।
आशा, ए.एन.एम. व आंगनबाड़ी की उपस्थिति में होने वाली समन्वयक बैठकों में आगनबाड़ी कार्यक्रमों की कम उपस्थिति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि ऐसी आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सूची तैयार कराते हुए उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनिश्चित करें। 29 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि एल्बेन्डाजोल टेबलेट की पहुंच 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चे, नवयुवक व नवयुवतियों तक सुनिश्चित होनी चाहिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि 29 अगस्त को एक साथ निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को अल्बेन्डाजोल की खुराक दी जायेगी तथा 30 अगस्त से 04 सितम्बर 2019 तक छूटे हुए बच्चों तक जाकर उन्हें कृमि मुक्ति हेतु निर्धारित खुराक दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, जाॅइन्ट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…