Categories: Crime

दस वर्षीय लड़के के संग कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

गौरव जैन

रामपुर – दिनांक 16-08-2019 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले 10 वर्षीय लडके को अभियुक्तगण मुनेश तथा परम सिंह पुत्रगण गंगाराम लोधा निवासीगण लदोरा नारायनपुर थाना सिविल लाईन द्वारा बहला फुसला कर जंगल में ले जाकर कुकर्म करने व अभियुक्त परम सिंह द्वारा जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 661/19 धारा 363/377/506 भादवि व 5एम/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ था।

दिनांक 17-08-2019 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुनेश उपरोक्त को हाईवे के पास से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts