Categories: Crime

आवास दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला युवक गिरफ्तार

गौरव जैन

शाहबाद – दिनांक 17-08-2019 को अभियुक्तगण ओमप्रकाश पुत्र छोटेलाल तथा शिवदयाल पुत्र दीपचन्द निवासीगण मंगोली थाना शाहबाद द्वारा ग्राम वासियों से प्रधान मंत्री आवास योजना में आवास दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने आदि के सम्बन्ध में वादी नरेन्द्र कुमार तहसीलदार तहसील शाहबाद द्वारा थाना शाहबाद पर मु0अ0सं0-403/2019 धारा 420,384 भादवि व 67 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत कराया गया था।

दिनांक 27-08-2019 को थाना शाहबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त शिवदयाल पुत्र दीपचन्द निवासी मंगोली को भीतरगांव तिराहा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts