Categories: Crime

रिश्ता हुआ शर्मसार, 14 साल की मासूम के साथ उसके सगे बाप ने किया बलात्कार

तरुण गौड़/आंचल गौड़

अम्बाला (हरियाणा): इसको कलयुग ही कहेगे जब आपको पता चलेगा कि पैदा करने वाला ही एक मासूम की अस्मत का लुटेरा बन गया है। घटना अम्बाला कैंट की बताई जा रही है। वही पीड़ित मासूम बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में आरोपी को पिता गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पड़ाव के के दूधला मंडी निवासी एक 14 साल की मासूम बंच्ची के साथ दिनांक 24 अगस्त को उसको जन्म देने वाले पिता ने ही अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए उसके साथ बलात्कार की घटना कारित कर डाली। शाम होने पर किसी काम से घर से बाहर गई उस मासूम की माँ के वापस आने पर उसने अपनी माँ को आप बीती बताया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी होने पर माँ ने इस घटना का ज़ोरदार विरोध किया। मामले में लोक लज्जा के भय से माँ बेटी पहले तो शांत बैठे थे।

मगर आज माँ ने इस मामले में अपने खुद के पति के खिलाफ लिखित तहरीर पड़ाव थाना प्रभारी को दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। महिला थाना के माध्यम से प्रकरण में जांच शुरू हो गई है। पीडिता का मेडिकल मुआयना करवाया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts